रामपुर, मई 2 -- धोखाधड़ी के मामले में सजायाफ्ता सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम ने अभियोजन की अपील पर आपत्ति दाखिल की है। इस मामले में पांच मई को सुनवाई होगी। मालूम हो कि अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में पूर्व में एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट ट्रायल कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई थी। जिसके खिलाफ अब्दुल्ला आजम की ओर से एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में अपील दाखिल की गई थी। वहीं, दूसरी ओर इसी मामले में प्रदेश सरकार की ओर से सजा बढ़ाने के अनुरोध के साथ अपील दाखिल की गई। दोनों अपीलों पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। अब्दुल्ला आजम की ओर से उनके अधिवक्ता ने सरकार की ओर से दाखिल अपील पर आपत्ति दाखिल की है। इस मामले में अब पांच मई को सुनवाई होगी।दूसरी ओर सपा नेता आजम खां के खिलाफ अजीमनगर थाने में दर्ज दिवंगत नेता अमर सिंह के परिजनों पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के...