लखीसराय, अप्रैल 25 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शुक्रवार को प्रभारी जिला पदाधिकारी नीरज कुमार की अध्यक्षता में अभियोजन से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक की शुरुआत में जिला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों का स्वागत करते हुए अभियोजन कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों में नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा न्यायालयों में लंबित वादों का समयबद्ध निष्पादन किया जाए। विशेष रूप से साक्ष्य एवं बहस के स्तर पर लंबित मामलों को प्राथमिकता देते हुए जल्द निपटाने पर बल दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब से आमजन को परेशानी होती है, इसलिए स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.