बिहारशरीफ, फरवरी 27 -- शेखपुरा, निज सम्वाददाता। कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा की गयी। स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सुनवाई करने पर जोर दिया गया। डीएम शेखर आनंद की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसपी बलिराम कुमार चौधरी, अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान व अन्य अधिकारी मौजूद थे। डीएम ने लंबित एवं गंभीर मामलों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए कहा कि प्रशासन अभियोजन कार्यों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। नियमित मॉनिटरिंग के कारण मामलों के निष्पादन में तेजी आई है। डीएम ने निर्देश दिया कि संगीन मामलों में स्पीडी ट्रायल के तहत गवाहों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। ताकि, शीघ्र सजा सुनिश्चित हो सके। जिन मामलों में सरकारी गवाह अनुपस्थित हैं, उनकी सूचना संबंधित शाखा को तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। सरकार का लक्ष्य है कि पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.