बलरामपुर, मार्च 17 -- बलरामपुर। अभियोजन अधिकारी मुकदमों की पैरवी में लापरवाही न बरतें। न्यायालयों में लंबित मुकदमों की सुनवाई के दौरान समय पर साक्ष्य उपलब्ध कराएं, तभी अपराध करने वालों को सजा मिल सकेगी। यह बातें डीएम विपिन कुमार जैन व एसपी विकास कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा करते हुए कही। कहा कि विभागों में लंबित मामलों, अभियोजन की प्रगति व न्यायालयों में प्रभावी पैरवी पर पैनी नजर रखें। अपराधियों को समय व प्रभावी दंड दिलाने के लिए अभियोजन की सुदृढ़ पैरवी अत्यंत आवश्यक है। सभी संबंधित विभाग अभियोजन अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करके न्यायालयों में प्रस्तुत किए जाने वाले अभिलेखों, साक्ष्यों एवं केस डायरी को समय से उपलब्ध कराएं, जिससे मामलों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित हो। सभी एसडीएम को भी पाबंद के मामलों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.