गिरडीह, मई 28 -- गिरिडीह/तिसरी, हिटी। तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी गांव के निवासी सिराज अंसारी की पत्नी शबनम खातून ने बुधवार को गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर तिसरी थाना के कांड संख्या 5/2025, दहेज प्रताड़ना के आईओ पर इस कांड के अभियुक्त को गिरफ्तार करने के एवज में घूस लेने का आरोप लगाया है। शबनम खातून ने आवेदन के माध्यम से कहा है कि वह लोकाय गांव की रहने वाली है। 2017 में चंदौरी गांव के निवासी सिराज अंसारी के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसके पति व ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए बराबर उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ पुलिस ने चार आरोपितों को पकड़ा ससुराल वालों द्वारा की गई दहेज की मांग को पूरी नहीं किए जाने पर उनके पति सिराज अंसारी ने तीन तलाक बोलकर उन्हें तलाक दे दिया। इस बाबत 2...