भदोही, अप्रैल 7 -- भदोही, संवाददाता। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित अपराधों में दोषी अभियुक्तों के विरुद्ध त्वरित दंडात्मक कार्यवाही को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एक अभियुक्त को आयुध अधिनियम के तहत दंडित अपराध के लिए जेल में बिताई गई अवधि तथा 1000 के अर्थदंड से दंडित किया गया। पुलिस की माने तो नौ अप्रैल वर्ष 2010 में थाना भदोही क्षेत्र के लिप्पन तिराहा के पास चेकिंग में आरोपी को अवैध एक पिस्टल (मेड इन अमेरिका) के साथ गिरफ्तार होने के संबंध में अभियोग पंजीकृत हुआ था। पंजीकृत अभियोग में स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित विवेचनात्मक कार्यवाही व प्रभावी साक्ष्य संकलन करते हुए आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया। पुलिस महानिदेशक के आदेश एवं एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन में चिन्हित अपराधों में दोषी अभियुक्त के विरुद...