मोतिहारी, जून 22 -- सिकरहना । ढाका से पिछले करीब दस दिन पूर्व अपहृत एक लड़की को पुलिस ने अभियुक्त के घर से बरामद कर लिया। साथ ही अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अररिया जिलान्तर्गत रानीगंज थाना के संग्रामपुर गांव निवासी दीपक कुमार है। हालांकि अपहृता ने कोर्ट में अपने बयान में अपनी मर्जी से अभियुक्त के साथ जाने की बात स्वीकार की। अपहरण की बात से वह इंकार की। कोर्ट में वह पुनः अभियुक्त के साथ जाने की इच्छा जताई। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर लड़की को अभियुक्त के साथ उसके घर भेज दिया गया। अभियुक्त को भी छोड़ दिया गया। यह भी पढ़ें- शादी की नियत से अपहृत किशोरी बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...