जहानाबाद, अप्रैल 25 -- जहानाबाद, निज संवाददाता कोरोना थाना क्षेत्र के मठेर में शराब के पूर्व के मामले में छापेमारी करने गई पुलिस को शराब मिला है। हालांकि पुलिस की भनक पाकर शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। बताया जाता है कि मुठेर के रहने वाले कृष्णा चौधरी की पत्नी गुड्डी देवी पर शराब तस्करी का मामला पूर्व में स्थानीय थाने में दर्ज किया गया था। जिसमें महिला अभियुक्त थी। इस दौरान बीते शाम पुलिस अभियुक्त की तलाश में घर में छापेमारी की तो छापेमारी के दौरान खोजबीन के क्रम अभियुक्त के घर में छिपा कर रखा 2 लीटर देसी शराब मिला। बरामद शराब को पुलिस ने जप्त करते हुए थाना लाया और पुलिस उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। यह भी पढ़ें- देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.