गढ़वा, फरवरी 24 -- कांडी। पुलिस ने न्यायालय के द्वारा जारी नोटिस को अप्राथमिकी अभियुक्त के घर पर चस्पा किया गया। एसआई रौशन राम ने दलबल के साथ उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिला अंतर्गत नंदगंज थाना के अलीपुर बरगावां गांव निवासी पहलवान उर्फ आनंद दुबे उर्फ नन्हू के घर पर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चस्पा किया। मौके पर स्थानीय पुलिस के अलावा कई ग्रामीण भी उपस्थित थे। एसआई रौशन ने बताया कि उक्त अभियुक्त आर्म्स एक्ट के अलावा धारा 103/3 सहित एससी/एसटी एक्ट का अप्राथमिकी अभियुक्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...