अभियुक्त के घर चस्पाया इश्तेहार
बगहा, मई 28 -- नरकटियागंज। शिकारपुर पुलिस ने गुरुवार को पास्को एक्ट के फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार चस्पाया। डुगडुगी के साथ पहुंची पुलिस ने मिनाद के बाद शिवगंज वार्ड 7 निवासी शिवम कुमार के घर पर इश्तहार चस्पाया। आईओ जय भगवान कुमार ने बताया कि जनवरी माह में एक नाबालिग का अपहरण हुआ था।नाबालिग के परिजन जब पूछताछ करने युवक के घर पहुंचे तो उन्हें गाली देकर भगा दिया गया।इससे पूर्व भी आरोपित ने वर्ष 2024 में उंक्त नाबालिग का अपहरण किया था।हालांकि बाद में नाबालिग को घर पहुंचा दिया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी नहीं होने पर आरोपित का घर कुर्क किया जाएगा।थानाध्यक्ष यह भी पढ़ें- अभियुक्त के घर चस्पाया इश्तेहार मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इश्तेहार के तमिले के बाद कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.