बरेली, मई 8 -- भमोरा,संवाददाता। 37 दिन पूर्व एक दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की गला दबाकर हत्या में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी की पत्नी से दिव्यांग फोन पर बात करता था, समझाने पर भी नहीं माना तो बहाने से बुलाकर उसकी हत्या कर दी थी।
पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर बभियाना रेलवे स्टेशन रोड से गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है। आरोपी सिंकू उर्फ मुकेश यादव ने पुलिस को बताया कि दिव्यांग चंद्र प्रकाश उसकी पत्नी से बातें करता था। समझाने पर नहीं माना, तब उसे वह बुकिंग के बहाने से बुलाकर ले गया और रास्ते में जमकर शराब पिलाई और नशे की हालत में सेंधा चापट की ओर ले गया। वहां भी उसकी पत्नी से बात करने से मना करते हुए समझाया, तो चंद्रप्रकाश ने उसे थप्पड़ मारा, जिस पर उसने उसका सिर खंभे में मार दिया, तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.