अलीगढ़, मई 8 -- हरदुआगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के तालानगरी पुलिस चौकी अंतर्गत गांव किढारा में वादी के भाई के पैर में गोली मार देने के संबंध में नामजद आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। नामजद आरोपी अभियुक्त सुमित पुत्र गीतम सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। पीसीआर पर लाये गये अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा .32 बोर व एक खोखा कारतूस .32 पुलिस ने बरामद किया। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमे में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न थानों में चार मुकदमे दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- बड़ी कार्रवाई: मुंगेर में मिनीगन फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार, उगले राज पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हरिभान सिंह राठौड़, उ.नि. विकास भारती, उ.नि. रोहित कुमार, है.का. नीरज कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.