सुल्तानपुर, अप्रैल 8 -- कादीपुर, संवाददाता। अखंडनगर क्षेत्र के एक गांव में दस साल पहले हुई चोरी की घटना में गिरफ्तार एक अभियुक्त का जमानत प्रार्थना पत्र जेएम संतोष कुमार वर्मा ने खारिज कर दिया। अभियुक्त को दो दिन पूर्व पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अखंडनगर थाना क्षेत्र के हाजीपुर वीरी गांव के राजकुमार वर्मा ने 29 जनवरी 2016 को चोरी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। इस मामले में वांछित जौनपुर जिले के सरपतहा थानाक्षेत्र के कटघर रामनगर निवासी विजय शंकर उर्फ चट्टान को पुलिस ने दो पूर्व गिरफ्तार करके कोर्ट के समक्ष पेश किया था, जहां से उसे जेल भेजा गया था। बुधवार को अभियुक्त की ओर से प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र को जेएम संतोष वर्मा ने खारिज कर दिया। अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश पारित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.