अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 5 हजार का इनाम घोषित
सीतामढ़ी, जुलाई 2 -- सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने फरार अभियुक्त प्रवचन साह की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए 5,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है। अभियुक्त की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के मुशहरनिया गांव निवासी राम पुकार साह के पुत्र प्रवचन साह के रूप में की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध फिरारी रोल समर्पित किए जाने के बाद गिरफ्तारी के लिए यह पुरस्कार घोषित किया गया है। घोषित इनाम योजना के तहत अभियुक्त की गिरफ्तारी अथवा उसकी गिरफ्तारी में सहायक महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति को नियमानुसार 5,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह पुरस्कार घोषणा 31 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। साथ ही पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.