मोतिहारी, फरवरी 20 -- मधुबन। गड़हिया बाजार थाना की पुलिस ने विभिन्न संगीन मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के घरों पर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया है।थानाध्यक्ष आदित्य कुमार व एसआई श्याम बिहारी सिंह ने बताया कि फरार अभियुक्त गड़हिया के बच्चू लाल सहनी,धनवंती देवी, अभियुक्त गयासुद्दीन ऊर्फ बिकाऊ मियां, धोखाधड़ी के अभियुक्त प्रकाश कुमार के घरों पर इश्तेहार चिपकाया गया है। अभियुक्त सहित चार वारंटी हिरासत में भेजे गए मधुबन। गड़हिया बाजार थाना की पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत हत्या के प्रयास के एक अभियुक्त सहित 4 वारंटियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। कोठिया ग्राम से 40 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद कर एक शराब तस्कर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि सिरौली से हत्या के प्रयास के अभियुक्त लाल सहनी, माड...