अभियुक्तों की गिरफ्तारी न हो पाने पर अफसरों की लाचारी स्वीकार्य नहीं, हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी
लखनऊ, जून 7 -- Lucknow Bench Highcourt: हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने एक आपराधिक मामले में कोर्ट के आदेशों के बावजूद लापरवाही बरतने पर अपर मुख्य सचिव गृह पर तीखी टिप्पणी की है। न्यायालय ने कहा है कि वह हाईकोर्ट के आदेशों की परवाह नहीं करते। न्यायालय ने अपर मुख्य सचिव गृह को कारण बताने को कहा है कि क्यों न उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश राज्य सरकार को दिया जाए। कोर्ट ने कहा,अभियुक्तों की गिरफ्तारी न हो पाने के संबंध में अधिकारियों द्वारा व्यक्त की गई लाचारी स्वीकार्य नहीं है। न्यायालय ने मामले में मुख्य सचिव को भी हलफ़नामा दाखिल करने का आदेश दिया है, साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि हलफ़नामा दाखिल न हुआ तो मुख्य सचिव कोर्ट के समक्ष हाजिर हों। मामले की अगली सुनवाई 15 जुलाई को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति अब्दुल मोईन व न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार श्रीवास्तव क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.