अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने पर फूटा आक्रोश, थाना तक निकाला मार्च
मुंगेर, जून 27 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थानाक्षेत्र के सुंदरडीह भलार गांव में मां-बेटे के साथ मारपीट मामले में नामजद आरोपितों की 26 जून तक गिरफ्तारी नहीं होने पर शनिवार को जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। सैकड़ों लोगों ने डाकबंगला से धरहरा बाजार होते हुए थाना परिसर तक आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बाद में प्रदर्शनकारियों ने थाना परिसर में अपनी गिरफ्तारी देने पहुंचे, लेकिन थानाध्यक्ष ने किसी को हिरासत में नहीं लिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन होश में आओ, मजलूम पर अत्याचार बंद करो, थाने में दलालों की बैठकी बंद करो और दिलखुश को न्याय दो के नारे लगाए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि गरीब और कमजोर तबके के लोगों को न्याय दिलाने में पुलिस ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.