आगरा, अक्टूबर 1 -- कलक्ट्रेट राजस्व बार एसोसिएशन एवं आगरा तहसील बार एसोसिएशन का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से मिला। अधिवक्ताओं ने राजपाल सिंह राना एडवोकेट द्वारा बमरौली कटारा में दर्ज कराए हत्या प्रयास के मुकदमे में अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई न होने का मामला उठाया। मुकदमे की जांच किसी अन्य थाने से कराए जाने की मांग की। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता रमाकांत शर्मा, शिवमंगल सिंह तोमर, श्रीकृष्ण शुक्ला, लाल बहादुर राजपूत, विजय सिंह कुलश्रेष्ठ, प्रमेश राना, भगवान सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...