कटिहार, फरवरी 28 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 19 में घरों के सामने ही नाला बिना ढक्कन का खुला होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है l घर से बाहर निकलने के लिए नाला पार करने के लिए लोगों द्वारा अपने स्तर से गेट के समीप नाला पर स्लैब लगाया गया है l नाला खुला रहने के कारण दुर्घटना की आशंका तो बनी ही रहती है, गन्दगी और मच्छरों के प्रकोप से भी लोग परेशान हैं l नाला पर ढक्कन लगाने को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा नगर निगम से कई बार मांग की गयी l अब तक नाले पर स्लैब नहीं लगाया गया है l इस वार्ड में लड़कनीया टोला, सलामत नगर जैसे मोहल्ले आते हैं l जलजमाव की समस्या का सामना भी सलामत नगर मोहल्ले के लोगों को करना पड़ता है l स्थानीय निवासी गौतम शर्मा, मनोज, गोपाल साह, राजेश राम, प्रदीप आदि ने बताया कि खुला नाला और जलजम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.