कटिहार, मार्च 25 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई नगर पंचायत स्थित पंचायत भवन के समीप वार्ड नंबर 14 में बनाए गए नाला पर ढ़क्कन नहीं लगाया गया है। नाला खुला होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बता दें कि 20 वर्ष पूर्व पंचायत भवन के समीप नाला का निर्माण कराया गया था। अब तक नाले पर ढ़क्कन नहीं लगाया गया है। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि नाला बनने से जल निकासी तो हो रही है लेकिन नाला खुला रहने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। आए दिन छोटे बच्चे नाले में गिर जाते है। नगर पंचायत पदाधिकारी को इसकी जानकारी दी गई है। स्थानीय लोगों द्वारा मांग किए जाने के बाद भी अब तक ढ़क्कन नहीं लगाया गया है। इस संबंध में नगर कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने कहा कि नगर पंचायत में जितने भी नाले बनाए जा रहे हैं, सभी पर ढ़क्कन लगाया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.