कटिहार, अप्रैल 10 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या नौ अंतर्गत मोहन नगर, बुद्धु चौक के दक्षिणी भाग सहित अन्य मोहल्लों में नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर नाले पर लगाया गया स्लैब भी क्षतिग्रस्त स्थिति में है। स्थानीय निवासी उमेश प्रसाद, राजू कुमार, गणेश कुमार साह, प्रमोद कुमार आदि ने बताया कि नाला जाम होने के कारण घरों के आगे ही गंदा पानी का जमाव हो जाता है। स्थानीय लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नाले की सफाई भी नियमित रूप से नहीं की जाती है। बरसात के मौसम में तो सड़क पर पानी का जमाव कई दिनों तक रहता है। सामान्य दिनों में भी नाले का पानी सड़क पर बहता रहता है। इस संबंध में वार्ड नौ की पार्षद भद्रासन देवी ने कहा कि कुछ स्थानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.