कटिहार, मार्च 14 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन में पूर्व में बने नाले पर ढ़क्कन नहीं लगाए जाने के कारण नाला खुला पड़ा है। नाला खुला रहने के कारण दुर्घटना की आशंका तो बनी ही रहती है, गंदगी व बदबू से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस वार्ड में छोटा बाड़ी, तियर पाड़ा, अमीराबाद, चंद्रमा चौक, कालीबाड़ी रोड आदि मोहल्ले आते हैं। वार्ड में दो नाला ही है।स्थानीय निवासी मो. रियाज, मिथिलेश, मासूम, संजय तांती, राम प्रसाद आदि ने कहा कि वार्ड में नए नालों का निर्माण नहीं कराए जाने के कारण जल निकासी की समस्या भी बनी हुई है। पूर्व में बना नाला तो है लेकिन उसपर स्लैब नहीं है। नाले में कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ है। नाला जाम रहने से मामलूी बरसात में भी नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है। नाला खुला रहने के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.