कटिहार, अप्रैल 11 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड तीन में पीसीसी सड़क का अभाव है। वार्ड में नाला का अभाव होने के कारण पानी की निकासी की भी समस्या है। कुछ स्थानों पर कच्चा नाला है। स्थानीय लोग अपने घरों के आगे सोख्ता या गड्ढा बनाकर पानी उसमें गिराते हैं। इस वार्ड में छीटा बाड़ी, तीयर पाड़ा, चंद्रमा चौक, न्यू अमीराबाद, कौआबाड़ी आदि मोहल्ले आते हैं। वार्ड में अधिकांश रास्ता गलीनुमा है। स्थानीय निवासी मो. सुलेमान, मो. रियाज, मासूम रजा, पप्पू, संजय तांती, मंगल राम प्रसाद आदि ने कहा कि वार्ड के मोहल्लों में पीसीसी सड़क नहीं होने के कारण आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नाले की हालत भी दुरूस्त नहीं है। इस संबंध में वार्ड तीन की पार्षद ममता देवी ने कहा कि वार्ड में पीसीसी सड़क निर्माण को लेकर योजना में दिया गया है।...