कटिहार, मार्च 13 -- बारसोई निज प्रतिनिधि बारसोई नगर पंचायत वार्ड नंबर 13 में शहीद शुभम सिंह चौक से होते हुऐ निमतल्ला चौक तक नाला पर ढक्कन नहीं रहने के कारण नाले का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताते चलें कि नगर पंचायत द्वारा नए बने नाला पर ढ़क्कन लगाया जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीण मोहम्मद आमिल, मखदूम आलम, ने कहा कि नाले की नियमित रूप से साफ-सफाई भी नहीं की जाती है। सड़क पर नाला का पानी बहने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। ढक्कन नहीं रहने के कारण नाला में कचरे का अंबर लगा हुआ है। नाला पर ढ़क्कन लगाए जाने की नगर पंचायत से कई बार मांग की गई। अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई है। इस संबंध में मुख्य पार्षद विमला देवी ने कहा कि जल निकासी के लिए नगर क्षेत्र में नाला का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.