कटिहार, मार्च 21 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि नगर निगम के वार्ड 29 में कई नालों पर ढ़क्कन नहीं होने के कारण नाला की सफाई किए जाने पर सड़क पर ही गाद निकाल कर रख दिया जाता है। बदबू व गंदगी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नाला खुला रहने के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। हाल के दिनों में कुछ नालों पर ढ़क्कन लगाया गया है लेकिन पूर्व में बने नालों पर अब तक ढ़क्कन नहीं लगाया गया है। इस वार्ड में गामी टोला, अमला टोला, बरबन्ना जैसे मोहल्ले आते हैं। स्थानीय निवासी राजेश साह, मुन्ना रजक, जिमी यादव, शाहनवाज आलम, शकली अंसारी, राजेश दास आदि ने कहा कि वार्ड में कई नालों का निर्माण पूर्व के वर्षों में कराया गया है। पुराने नालों पर ढ़क्कन नहीं लगाया गया है। नाला की साफ-सफाई होने पर सफाईकर्मी द्वारा गाद व गंदगी को सड़क किनारे ही छोड़ दिया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.