अभियान- नाला निर्माण में मानक की अनदेखी, सड़क पर बहता पानी
कटिहार, मार्च 17 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 25 में नाला तो बना, ढ़क्कन भी लगाया गया लेकिन नाला निर्माण में मानक की अनदेखी तथा नाला को अधूरा छोड़े जाने के कारण ढ़क्कनयुक्त नाला होने के बाद भी सड़क पर पानी बहता रहता है। वार्ड में अधिकांश नालों का निर्माण हो चुका है। छोटे-छोटे दो नालों पर ढ़क्कन नहीं है। स्थानीय निवासी राजेश रंजन मिश्रा, राहुल कुमार, अंशु कुमार, चंदन कुमार, प्रकाश चौधरी, शंकर साह आदि ने बताया कि वार्ड के प्रभात नगर सहित कुछ इलाकों में नाला का निर्माण किया गया। संकरा रास्ता होने के कारण सड़क के बीच ही नाला निर्माण कर ढ़लाई कर दिया गया। आगे मुख्य नाला की उंचाई अधिक होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाने के कारण ओवरफ्लो होने से नाले का पानी सड़क पर बहता रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाला निर्माण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.