कटिहार, मार्च 31 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि रेल क्षेत्र में आने वाले नगर निगम के वार्डों में रेलवे द्वारा एनओसी नहीं मिलने के कारण खुले नाले पर अब तक ढ़क्कन नहीं लग पाया है। करीब तीन माह पूर्व नगर निगम के अधिकारी व संबंधित वार्ड के पार्षदों ने रेलवे के अधिकारियों से इस संबंध में बात की थी। रेलवे द्वारा जल्द एनओसी दिए जाने की बात कही गई थी। अब तक एनओसी नहीं मिलने के कारण खुले नाले पर ढ़क्कन लगाने सहित सड़क निर्माण व जीर्णोद्धार का कार्य भी अधर में लटका हुआ है। यही स्थिति निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 की है। इस वार्ड के साहेबपाड़ा, लंगड़ा बगान सहित अन्य मोहल्लों में ढ़क्कन नहीं लगाए जाने के कारण नाला खुला पड़ा है। नाले पर ढ़क्कन नहीं होने के कारण दुर्घटना की आशंका तो बनी ही रहती है, गंदगी और बदबू से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता ह...