कटिहार, अप्रैल 6 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि नगर निगम क्षेत्र के न्यू कॉलोनी,इमर्जेंसी कॉलोनी, टाली पाड़ा में बने नाले पर अब तक ढक्कन नहीं लगाया गया है l बिना ढक्कन के नाला खुला होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है l निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 14 में उक्त मोहल्ला आता है l नाले पर ढक्कन नहीं होने के कारण गन्दगी और कूडे कचरे के कारण नाला जाम की समस्या का सामना भी स्थानीय लोगों को करना पड़ता है l इस वार्ड में साफ़ सफाई भी नियमित रूप से नहीं की जाती है l नालों की सफाई भी समय समय पर नहीं की जाती l मच्छरों के प्रकोप से भी लोग परेशान हैं l स्थानीय निवासी मनोज गुप्ता, पुतुल सिंह, सौरभ कुमार, राजन सिंह, जगन्नाथ यादव आदि ने कहा कि वार्ड में बने कुछ नालों पर ढक्कन तो लगाया गया है l अधिकांश नालों पर ढक्कन नहीं है l इसमें कई बड़े नाले भी हैं l नाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.