कटिहार, अप्रैल 22 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि नगर निगम क्षेत्र के विनोदपुर में नाले पर ढक्कन नहीं होने से नाला खुला है l नाला खुला होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है l नाला पर ढक्कन नहीं होने के कारण कूड़े कचरा नाला में फेंके जाने से नाला जाम होने की समस्या भी रहती है l स्थानीय निवासी अनिल, सूर्यशंकर, दिवाकर भगत, मकबुल आदि ने कहा कि खुले नाले पर ढक्कन लगाए जाने को लेकर कई बार मांग की गयी l नगर निगम द्वारा अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गयी है l य़ह व्यस्त और घना मोहलत है l सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है l नाला खुला होने के कारण गन्दगी और बदबू से भी लोग परेशान होते हैं l यहां कई डॉक्टर का क्लिनिक भी है l बावजूद इसके नाले का हाल बदहाल है l हालांकि हाल के वर्षों में बने नाले पर ढक्कन लगाया गया है l पुराना बना नाला बिना ढक्कन के खुला पड़...