कटिहार, मार्च 31 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि प्रखंड के भवानीपुर में खुला नाला में गिरने से मासूम बच्चे की कुछ माह पूर्व मौत हो गई थी। घटना होने के बाद भी अब तक खुले नाले पर ढ़क्कन नहीं लगाया गया है। बताते चलें कि कुछ माह पूर्व नाला खुला रहने के कारण खेलते-खेलते एक छोटा बच्चा नाला में गिर गया था। नाला में गिरने से बच्चे की मौत हो गई। घटना होने के बाद भी नाला पर ढ़क्कन नहीं लगाया गया है। इतना ही नहीं खुले नाला से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण एक मासूम बच्चे की जान चली गई लेकिन आज तक खुला नाला पर ढक्कन नहीं लगाया गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि खुले नाले पर ढ़क्कन लगाने को लेकर कई बार मांग की गई। अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। इस संबंध में प्रखंड पंचायतीराज पदाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.