कटिहार, अप्रैल 28 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि प्रखंड के कदमगाछी पंचायत अंतर्गत रहमानपुर खुला नाला हादसे को दस्तक दे रहा है। यहीं नहीं नियमित रुप से साफ-सफाई नहीं होने से नाले का पानी भी सड़क पर आ जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुला नाला के ऊपर ढक्कन नहीं लगने से नाला में कचरे का अंबर लग जाता है। इतना ही नहीं नाला के ऊपर ढक्कन नहीं लगने से कभी भी हादसा हो सकता है। इस संबंध में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि खुला नाला के ऊपर ढक्कन लगाने के लिए पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि बैठक के माध्यम से प्रस्ताव लेकर शीघ्र ही नाले के ऊपर ढक्कन लगाना सुनिश्चित करेंगे तथा नियमित रूप से नाला का सफाई हो इसके लिए भी निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- 18 लाख का नाला बना दिखावा, गंदगी से पटा

हिंदी हिन्दुस्तान ...