मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- मुजफ्फरनगर। पशुओं में होने वाली खुरपका और मुंहपका बीमारी की रोकथाम के लिए चल रहा टीकाकरण अभियान खत्म हो गया है। दस मार्च तक जनपद में 5.20 लाख पशुओं का टीकाकरण किया गया है। इस अभियान में करीब सात प्रतिशत पशु छुट गए है। एक सप्ताह के अंदर इन पशुओं का टीकाकरण करने का पशु पालन विभाग दावा कर रहा है। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से सातवें चरण का टीकाकरण अभियान जनपद में चलाया गया। नौ विकासखंडों के 46 पशु चिकित्सालयों के क्षेत्र में 23 पशु चिकित्सा अधिकारियों के नेतृत्व में स्टाफ की टीम सहित भ्रमण कर लगभग 5.59 लाख गौ एवं भैंस वंश के पशुओ को टीकाकरण किया जाना था। यह अभियान 22 जनवरी से शुरू हुआ है, जो दस मार्च को खत्म हो गया। पशु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.