मुरादाबाद, जुलाई 20 -- मुरादाबाद। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रयास से सितंबर 2023 से अब तक 45 बाल विवाह रुकवाए गए हैं। जबकि, कन्या सुमंगला योजना में अप्रैल 2019 से अब तक 32,300 से अधिक बेटियों को लाभान्वित किया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले ने 10,200 बेटियों के लक्ष्य के सापेक्ष 99.9 प्रतिशत से अधिक की उपलब्धि हासिल की है। योजनाओं के शैक्षिक प्रभाव पर जिला विद्यालय निरीक्षक रितु तोमर बताती हैं कि कन्या सुमंगला योजना से बेटियों की पढ़ाई में मदद मिल रही है। बच्चियों के बीच स्कूल छोड़ने (ड्रॉपआउट) की प्रवृत्ति काफी कम हुई है। लाभार्थी राधेश्याम कहते हैं कि मेरी बेटी शिवन्या अभी पहली कक्षा में गई है और कन्या सुमंगला योजना के तहत हमें 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिली है। इससे पहले मुझे उसकी पढ़ाई को लेकर हमेशा चिंत...