मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता मोहलत की मियाद पूरा होते ही खुले में मीट-मछली की बिक्री के खिलाफ गुरुवार से नगर निगम का अभियान शुरू हो गया। दोपहर बाद सिटी मैनेजर रीतेश कुमार के नेतृत्व में खास वाहन कटप्पा व जेसीबी के साथ निकली विशेष टीम ने मिठनपुरा, हाथी चौक, पीएनटी चौक, गोशाला रोड, मस्जिद चौक समेत एक दर्जन से अधिक इलाकों में जांच की। इस दौरान खुले में मीट-मुर्गा बेच रहे 12 दुकानों का चालान काटा गया। अभियान के दौरान मिठनपुरा चौक पर एक दुकान में खुले में मीट बेचते पाया गया। अधिकारियों ने पूर्व में दी गई चेतावनी के बावजूद खुले में मीट बेचने पर एतराज जताते हुए जुर्माना भरने को कहा। दुकानदार ने इससे इनकार किया। इसके बाद दुकान में रखे सामान को जब्त कर लिए गए। पहले दिन खुले में मीट-मुर्गा बेचने वाले 12 दुकानों का चालान काट 50...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.