कटिहार, मार्च 6 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या में 18 में पुराने बने नालों पर ढ़क्कन नहीं लगाए जाने के कारण नाला खुला पड़ा है। नाला के किनारे ही कूडे कचरे का अंबार लगा हुआ है। इस वार्ड में लड़कनिया, भौमिक पारा, लालकोठी जैसे मोहल्ले आते हैं। नाला खुला रहने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वार्ड में साफ-सफाई तो नगर निगम द्वारा कराई जाती है। बावजूद इसके कुछ स्थानों पर कूड़ा-कचरा का नियमित रूप से उठाव नहीं किया जाता है। कूड़ा-कचरा भी नाला खुला होने के कारण फेंके जाने के कारण नाला जाम होने की समस्या भी अक्सर होती है। इस कारण पानी की निकासी ठीक तरीके से नहीं हो पाने के कारण नाले का पानी कई स्थानों पर सडक पर बहता रहता है। स्थानीय निवासी मधुसूदन पासवान, सुभाष महतो, लक्ष्मी पासवान, उत्तम ठाकुर, दीपक भट्टाचार्य आदि ...