कानपुर, मई 4 -- कानपुर देहात,संवाददाता। सड़क हादसों पर नियंत्रण व यातायात नियमों का पालन करने के लिए चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दूसरे दिन देर रात तक सिविल व ट्रैफिक पुलिस ने अनियमितता करने वाले 997 वाहनों का चालान कर दिया। इसके साथ ही 30 वाहन सीज कर दिए गए। अभियान में वाहन स्वामियों से 52 लाख 81 हजार पांच सौ रुपये जुर्माना भी वसूला गया। इसके साथ ही चालकों को यातायात के नियम बताकर उनके अनुपालन का सख्तनिर्देश दिया गया।यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ से दो दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान के अंतिम में एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के साथ ही अनियमितता करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- अभियान में 410 वाहनों का चालान, 87 ई-रिक्शा सीज इसके बाद ट्रैफिक पुलिस के साथ सभी थानो...