भदोही, मई 16 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गत माह चले कुष्ठ रोगी खोजी अभियान में कुल 319 कुष्ठ के संदिग्ध रोगी मिले हैं। इनमें 73 कुष्ठी रोगी मिलने की पुष्टि हुई है। जबकि पूर्व में इलाज करा रहे 63 मरीज कुष्ट रोग से मुक्त यानि सही हो गए। अब जिले में दस पिछला मिलाकर कुल 83 कुष्ठ रोगियों का उपचार चल रहा है। अभियान में कुल 14 लाख 78 हजार 319 लोगों का टीम द्वारा जांच कर सर्वे किया गया। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी आशीष दुबे ने बताया कि अभियान में कुल 1399 टीमों को लगाया गया था। गठित टीम द्वारा घर-घर जाकर करीब चौदह लाख 78316 लोगों का जांच की गई। इसमें 319 कुष्ठ के संदिग्ध रोगी मिले। संदिग्धों की जांच के बाद 73 नए कुष्ठ रोगी मिलने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार समय रहते पहचान और नियमित उपचार से इस बीमारी को पूरी तरह ठीक क...