अंबेडकर नगर, अप्रैल 19 -- अम्बेडकरनगर। जिले में लगातार अभियान चलाकर वाहनों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को भी पुलिसकर्मियों ने अपने अपने थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर 542 वाहनों का चालान किया। जांच के दौरान पुलिसकर्मियों ने सड़क पर चलते समय नियमों की अवहेलना न करने की अपील वाहन चालकों से की। यातायात प्रभारी जेबी यादव ने बताया कि बीते एक अप्रैल से अब तक 3094 वाहनों का चालान किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- गर्मी एवं लू के बीच चला सघन वाहन चेकिंग अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...