छपरा, मई 7 -- छपरा हमारे संवाददाता । विशेष अभियान नशा मुक्त के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 521.14 लीटर अवैध शराब बरामद की है तथा पांच शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बरामद शराब में 277 लीटर देशी शराब, 139.14 लीटर विदेशी शराब तथा 105 लीटर स्प्रिट शामिल है। गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई, जहां से शराब की खेप के साथ कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस ने एक कार, एक मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिनका इस्तेमाल शराब तस्करी में किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- पुलिस ने की कार्रवाई, 31 आरोपी गिरफ्तारअभियुक्तों की गिरफ्तारी 24 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब व गांजा बरामद छपरा ,हमारे संवाददाता l जिले में 24 घंटे के दौरान विशेष...