अल्मोड़ा, अप्रैल 1 -- द्वाराहाट। बड़ेत की पूर्व प्रधान रेखा ने क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। गैर सरकारी संस्था वानप्रस्थ फाउंडेशन ने भी सहयोग किया। बताया कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे। कार्यक्रम में 50 महिलाओं को लाभांवित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...