भदोही, मार्च 19 -- भदोही, संवाददाता। पर्वों के बीच यातायात पुलिस का जांच अभियान तेज हो गया है। बुधवार को नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 38 दो पहिया तथा चार चार पहिया सहित कुल 42 वाहनों का चालान किया गया। अफसरों ने आमजन से आह्वान किया कि दो पहिया वाहन चालक हेलमेट अवश्य लगाएं, जिससे की किसी दुर्घटना के घटित होने पर वह सिर के गम्भीर चोट से सुरक्षित रह सकें। दो पहिया वाहन पर तीन सवारियां न बैठाकर न चलाएं। शराब इत्यादि का नशा करके वाहन न चलाएं आदि आह्वान किया। उधर, बाजारों में व्यापक जांच अभियान से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। ईद एवं रमजान के कारण खरीदारी करने को जाने वालों को पुलिस आनलाइन चालान कर दे रही है। मैसेज के बाद उन्हें पता चलाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.