अभियान में 410 वाहनों का चालान, 87 ई-रिक्शा सीज
कानपुर, मई 4 -- कानपुर देहात,संवाददाता। सड़क हादसों पर नियंत्रण व यातायात नियमों का पालन करने के लिए चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में सिविल और ट्रैफिक पुलिस ने अनियमितता करने वाले 410 वाहनों का चालान कर दिया। इसके साथ ही 87 ई-रिक्शा सीज कर दिए गए। अभियान में वाहन स्वामियों से साात लाख 53 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। इसके साथ ही चालकों को यातायात के नियम बताकर उनके अनुपालन का सख्त निर्देश दिया गया। यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ से दो दिववसीय विशेष चेकिंग अभियान का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में एसपी श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने इस अभियान में चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के साथ ही अनियमितता करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस के साथ सभी थानों की पुलिस ने विशेष चेकिंग अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.