अभियान में 41 आरोपित गिरफ्तार, 720.72 लीटर शराब बरामद
सीवान, सितम्बर 5 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 41 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान 52 वारंटों का निष्पादन किया गया, जबकि चार मामलों में कुर्की की कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में शराब कांड के 16, पॉक्सो एक्ट के पांच, हत्या के प्रयास के दो, हत्या के एक, एससी/एसटी एक्ट के एक व अन्य मामलों के तीन आरोपित शामिल हैं। इसके अलावा वारंट के आधार पर 13 गिरफ्तारियां की गईं। अभियान के दौरान पुलिस ने 720.72 लीटर अवैध शराब बरामद की। विभिन्न मामलों में 29 हजार 500 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस ने अन्य बरामदगी के तहत दो दोपहिया वाहन, एक चार पहिया वाहन व एक ट्रक जब्त किया है। पुलिस की ओर से फरार आरोपितों की गिरफ्तारी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.