गंगापार, फरवरी 20 -- जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा संचालित मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को खसरा और रूबेला जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीका लगाया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य समिति प्रयागराज की ओर से चलाए जा रहे एमआर टीकाकरण अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अमानगंज, मऊआइमा में कैंप आयोजित किया गया। कैंप में एएनएम रेनू ने एआरपी ज्ञानेन्दु सिंह और प्रभारी प्रधानाध्यापक शैली श्रीवास्तव की उपस्थिति में कुल 37 बच्चों को एमआर का टीका लगाया। इस दौरान एआरपी ज्ञानेन्दु सिंह ने बच्चों एवं अभिभावकों को खसरा और रूबेला जैसी अत्यंत संक्रामक वायरल बीमारियों की गंभीरता के बारे में जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.