अमरोहा, जून 14 -- जिले में शनिवार को चले चैकिंग अभियान में यातायात पुलिस ने नियमों की अनेदखी पर 345 वाहनों पर चालान की कार्रवाई की। एसपी लखन सिंह यादव के निर्देशन में यातायात पुलिस ने जिले में विभिन्न स्थानों पर चैकिंग की। यातायात पुलिस द्वारा पटाखों जैसी तेज ध्वनि उत्पन्न करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर, मानक के विरुद्ध नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेल्मेट तथा वाहनों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जिला यातायात प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 345 चालान किए गए। यह भी पढ़ें- यातायात नियम तोड़ने पर 193 वाहनों 524500 रुपये का शमन शुल्क इसके अलावा शहर के चौराहों व तिराहों से अतिक्रमण भी हटवाया गया...