मुरादाबाद, मार्च 23 -- मुरादाबाद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित कुष्ठ रोगी खोज अभियान का सोमवार को समापन हो गया। जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ.भास्कर अग्रवाल ने बताया कि अभियान के दौरान दो हजार 787 टीमों द्वारा 34 लाख नौ हजार 933 लोगों की जांच की गई। एक हजार 318 संभावित रोगी खोजे गए। जनपद में 47 लोगों के कुष्ठ रोगी होने की पुष्टि हुई। डॉ.नितिन यादव, रामानंद वाजपेई, विनोद कुमार पाल आदि का योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...