अमरोहा, मई 3 -- यातायात पुलिस ने शनिवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। पटाखों जैसी तेज ध्वनि उत्पन्न करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर, मानक विरुद्ध नंबर प्लेट (दोषपूर्ण/फॉल्टी नंबर प्लेट), तीन सवारी, बिना हेल्मेट तथा वाहनों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान किया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 314 चालान किए। शहर के चौराहों तथा तिराहों से अतिक्रमण भी हटवाया। गजरौला क्षेत्र में सड़क किनारे नो पार्किंग में खडे वाहनों के विरूद्ध भी चालान की कार्रवाई की। स्पीड लेजर गन से ओवर स्पीड मे चलते हुए 120 वाहनों के विरूद्ध भी चालान की कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.