अभियान में 25 अभियुक्त गिरफ्तार, 258 लीटर से अधिक शराब जब्त
छपरा, मई 30 -- छपरा, हमारे संवाददाता। जिले में अपराध नियंत्रण व शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर सारण पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में बीते 24 घंटे के दौरान 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यह अभियान वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर असामाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों व शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध चलाया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शराब कारोबार से जुड़े 5, वारंट के मामलों में 6, शराब सेवन के आरोप में 2, हत्या के प्रयास के मामले में 4, अपहरण के मामले में 1, पुलिस पर हमला करने के मामले में 5, एससी-एसटी एक्ट के मामले में एक तथा अवैध खनन से संबंधित मामले में एक अभियुक्त शामिल हैं। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 258.42 लीटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.