अमरोहा, मई 6 -- अमरोहा। एसपी लखन सिंह यादव के निर्देशन में मंगलवार को भी यातायात पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की गई। विशेष रूप से पटाखों जैसी तेज ध्वनि उत्पन्न करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर, मानक के विरुद्ध नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेल्मेट तथा वाहनों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले चालक निशाने पर रहे। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत 195 चालान किए गए। इसके अलावा शहर के चौराहों तथा तिराहों से अतिक्रमण हटवाया गया। जिला यातायात प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि हादसों की रोकथाम व यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए जाने को लेके चलाए जा रहे अभियान में रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। वहीं, य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.