सीवान, अगस्त 7 -- हुसैनगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विशेष टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत अब तक 13 नए टीबी मरीजों की पहचान की गई है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है।

अभियान की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कन्हैया चौधरी ने बताया कि तीन जुलाई से 14 अगस्त तक विशेष टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सरकार द्वारा चिन्हित हाई रिस्क गांवों में शिविर लगाकर लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है।

स्क्रीनिंग और इलाज आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और पंचायत स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) व आरबीएसके की टीम द्वारा जांच कर लोगों का पंजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तीन जुलाई से अब तक 32,636 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। जांच के दौरान 13 नए टीबी मर...